Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः चैकिया भरकट लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा


लम्भुआ/सुल्तानपुर।चैकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?

ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चैकियादृभरकटदृलालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |