Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: लैब टेक्नीशियन के भरोसे चल रही है अस्पताल


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं चल रही है यहां पर कभी चिकित्सक मिलते हैं तो कभी लैब टेक्नीशियन से ही काम चलाया जाता है। आज मंगलवार को लगभग एक दर्जन मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में आए थे लेकिन चिकित्सक की उपस्थिति ना होने पर निराश होकर चले गए कुछ मरीजों को पुरानी पर्ची वाली दवा लेकर ही संतोष करना पड़ा जबकि सीएमओ अमेठी  डॉ अंशुमान सिंह का सख्त निर्देश है कि स्वास्थ्य सेवाएं की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य विशेश्वरगंज की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल ही अवस्था में है। प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया था कि सप्ताह में चार चिकित्सक बैठकर मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे लेकिन उनके आदेश का अनुपालन कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ मरीज अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चले जाते हैं और कुछ मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर आते है। उनका कहना है कि जब डॉक्टर ही नहीं रहेंगे तो दवा कौन सी मिलेगी इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करते हुए हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर जाकर अपना इलाज करने को मजबूर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |