Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: मानवी सिंह ने नेशनल बॉक्सिंग 2026-27 जीता स्वर्ण पदक


संग्रामपुर/अमेठी। बीते 15 से 18 अगस्त तक न्यू एंजल पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र की पूरे राम चैहान निवासी मानवी सिंह पुत्री रोहित सिंह पौत्री अजायब सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता प्रतापगढ़ जिले के न्यू एंजल पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल अमेठी की चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा मानवी सिंह का 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 -27 के लिए चयन हो गया वहीं मानवी सिंह की छोटी बहन आकृति सिंह 57 से 60 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया विद्यालय प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन डॉ रानी अमिता सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और महाराज डॉक्टर संजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने सभी विजेता छात्राओं का हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने कहा कि यह छात्राएं हमारे लिए प्रेरणा है मानवी का नेशनल के लिए चयन होना पुर अमेठी के लिए गर्व की बात है। सभी छात्राएं विद्यालय के बॉक्सिंग कोच विपिन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं विपिन कुमार के पाठक प्रयासों से छात्राओं को यह सफलता प्राप्त हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |