संग्रामपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए आरआरसी सेंटर निष्प्रयोज्य
August 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गांव की साफ सफाई व कचरा एकत्रित करने के लिए सभी ग्राम पंचायत में एक आरआरसी सेंटर लाखों रुपए की लागत से बनाए गए हैं लेकिन आर आरसी सेंटर नीव से लेकर चद्दर छत तक कमजोर बनाए गए हैं कुछ ऐसे आर आर सी सेंटर बने हैं जहां जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। मामला संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गांव में आर आर सी सेंटर नदी के किनारे गांव की सीमा पर बनाया गया है। लेकिन अभी इसका उपयोग भी नहीं हुआ होगा कि इसकी छाई हुई टीन की चादर हवा में उड़ने लगी है इस केंद्र पर जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है गांव का कचरा गांव में लाखों की लागत से बनाया हुआ यह केंद्र गांव के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। दीपक सिंह ने बताया कि यह भवन बनाने में बहुत समय लगाया गया घटिया ईंट का प्रयोग किया गया वह घटिया सामग्री होने के कारण बनते ही भवन बिगड़ने लगा है। इसी प्रकार कई ग्रामीणों ने ग्राम सचिव व प्रधान की लापरवाही बताते हुए कहा कि अभी तक इस केंद्र पर जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं बनाया गया है इसके साथ कचरा ढूंढने वाली एक ई रिक्शा भी होता है लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही में सचिव ही नहीं बल्कि खंड विकास अधिकारी का भी लापरवाही दिखाई दे रही है उनके द्वारा क्षेत्र का कहीं भ्रमण नहीं किया जाता इसीलिए सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
