लखनऊः निर्माणाधीन मकान से वायरिंग का तार चोरी करने वाला वांछित चोर गिरफ्तार
August 30, 2026
लखनऊ। आलमबाग आशियाना इलाके के शारदा नगर रुचि खंड में निर्माणाधीन मकान से वायरिंग का तार चोरी करने वाले वांछित चोर को देवीखेडा से इको गार्डेन की ओर जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि बीते 6 अगस्त को रुचिखंड 2 में एक निर्माणाधीन मकान से कटर द्वारा वायरिंग का तार काट कर चोरी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश किया जा रहा था,जिसका नाम बीबीएयू यूनिवर्सिटी में चोरी करता अभियुक्त शैलेन्द्र प्रताप द्वारा भी प्रकाश में आया था जिसे रविवार को चोरी हुए वायरिंग के तार के साथ गिरफ्तार किया गया है तार कुछ जले हुए भी है। पुलिस के पूछताछ में शातिर ने अपना नाम पता सचिन पुत्र भगवान दीन निवासी फिरंगीखेडा थाना आशियाना लखनऊ बताया है। जिसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ोत्तरी कर जेल भेज दिया गया है।
