Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः शुभभ सिटी मे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के बंद मकान मे चोरी, रक्षाबंधन पर्व मनाने गया था परिवार


लखनऊ। आलमबाग  कृष्णा कोतवाली इलाके के शुभम सिटी मे चोरों ने एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के बंद मकान को निशाना बना बंद मकान मे घुस चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। वही घर मे चोरी की घटना की जानकारी होने पर पीडित ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। वही पीडित की माने तो वह पत्नी व दो बच्चों संग रक्षाबंधन पर्व मनाने परिवार संग कानपुर साले के घर गए थे। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के सिटी पंडित खेडा निवासी अरविन्द श्रीवास्तव के अनुसार वह एक निजी कम्पनी मे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्य करते है। 27 अगस्त को वह कानपुर साले के घर रक्षाबंधन पर्व पर पत्नी व अपने दो बच्चे संग गए थे और पडोसी को घर की देखरेख के लिए बोल गए थे. शनिवार को पडोसी ने मकान का ताला टूटा देख उन्हें फोन पर मकान मे चोरी की जानकारी दी जिसपर उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस को चोरी घटना की जानकारी दे रविवार को स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। वही पीडित की माने तो पूर्व मे भी बेखौफ चोर उनके मकान का ताला तोड चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |