Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः महंगाई के दौर में राहत! रस्तोगी अस्पताल के मुफ्त हेल्थ कैंप में 310 मरीजों की जांच, 80 लोगों का हुआ फ्री थायराइड टेस्ट


लखनऊ। बढ़ती महंगाई के दौर में आम जनता को सुलभ और निरूशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र (रस्तोगी हॉस्पिटल) में निरूशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। माह के अंतिम रविवार 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस कैंप में 310 मरीजों का निरूशुल्क पंजीकरण कर इलाज और परामर्श दिया गया।

शिविर में केजीएमयू के श्वसन, दमा व टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत और उनकी टीम के साथ-साथ कई जाने-माने विशेषज्ञों ने मरीजों की गहन जांच की। हड्डी रोगरू डॉ. ए.के. पांडे,हृदय एवं शुगर रोगरू डॉ. हिमांशु रस्तोगी,रीढ़ की हड्डीरू डॉ. शशांक सिंह,दंत रोगरू डॉ. यश रस्तोगी,नाक, कान व गला (म्छज्)रू डॉ. जिगिशा त्रिपाठी एवं होम्योपैथीरू डॉ. प्रियंका रस्तोगी शिविर मे अपना श्रमदान किया।

संस्थापक-संरक्षक हरी जीवन जी ने बताया कि कैंप के दौरान अस्पताल में रोजाना उपलब्ध रहने वाले 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी मरीजों के परीक्षण के लिए मौजूद रही।

अस्पताल के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र नाथ रस्तोगी के अनुसार शिविर में जांच और दवाइयों का निरूशुल्क लाभ दिया गया। 80 मरीजों की थायराइड जांच, 40 ईसीजी (म्ब्ळ) तथा फेफड़ों व हृदय की जांच पूरी तरह निरूशुल्क की गई। 35 डिजिटल एक्स-रे बेहद कम दरों पर किए गए। सभी मरीजों को 3 दिन की एलोपैथिक तथा 7 दिन की होम्योपैथिक दवाइयां बिना किसी शुल्क के दी गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरी जीवन के नेतृत्व में कमेटी सदस्य सुधीर, प्रमोद, मुदित, हर्ष, बालकृष्ण और अजय ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |