Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर सीएमओ ने किया कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से बच्चों को दवा खिलाने का आग्रह किया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जिले में बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान शुरू हुआ। जीजीआईसी गौरीगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने इण्टर कॉलेज कालिकन में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई अमेठी के शिव प्रताप इण्टर कालेज पहुंच कर अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाया यशोधरा देवी बालिका विद्यालय भेंटुआ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ प्रभारी डॉ अभिमन्यु वर्मा ने बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर प्रभारी डॉ अजय मिश्रा ने क्षेत्रीय विद्यालय जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र की आरबीएसके टीम ए और बी ने दर्जनों विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजोल कीगोली खिलाई।वही आशा -आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र पर छोटे बच्चे को पेट की कीड़ी को खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। सीएमओ ने कहा कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य पोषण और शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। संक्रमण के कारण बच्चों में पेट दर्द,भूख कम लगना और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती है। जीजीआईसी गौरीगंज में डॉक्टर उमेश बीसीपीएम प्रमोद अग्रहरि , संग्रामपुर में डॉक्टर आरिफ इकबाल, डॉ बृजेश यादव, डॉ बलराम चैरसिया,बीसीपीएम तीर्थराज यादव समस्त आशा कार्यक्रम को सफल बनाने का सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |