पीलीभीतः सहमति के बिना सहखातेदार ने कटवा दिए सागौन के चार पेड़, लकड़ी भी ले जाने का आरोप
August 30, 2026
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में जमीन के बंटवारे और पेड़ों को लेकर सहखातेदारों के बीच विवाद सामने आया है गांव निवासी रेहान पुत्र इबादत नूर खान ने अपने सहखातेदार पर बिना अनुमति खेत में खड़े सागौन के चार पेड़ कटवाकर उनकी लकड़ी ले जाने का आरोप लगाया है पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है रेहान के मुताबिक, गांव शेरपुर कलां में उनके परिवार को पिता और दादा की विरासत से भूमि प्राप्त हुई है इसी भूमि में सागौन के चार पेड़ काफी समय से खड़े थे आरोप है कि 29 अगस्त की सुबह सहखातेदार इशारत नूर खां पुत्र शहादत नूर खां ने प्रार्थी और अन्य सहखातेदारों की सहमति लिए बिना चारों सागौन के पेड़ कटवा दिए इसके बाद पेड़ों की लकड़ी भी मौके से उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है घटना की जानकारी होने पर जब रेहान ने इस संबंध में आरोपी से बात की तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने की बात सामने आई पीड़ित का आरोप है कि आरोपी कथित रूप से विवाद पर आमादा हो गया और कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी दी रेहान का कहना है कि चार सागौन के पेड़ काटे जाने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है मामले को लेकर उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
