Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी विधायक ने भगवती सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ स्मृतिशेष श्रद्धेय स्वं भगवती सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वहीं विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि श्रद्धेय भगवती सिंह जी ने सदैव समाज एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा, उनका समर्पित जीवन और विचार हम सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। वहीं इस अवसर पर व्यापार मंडल संरक्षक राम नरेश सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भल्लू, जिला पदाधिकारी संजेश सिंह, अशोक सिंह, पन्ना लाल गुप्ता, रोहित सिंह, मुन्नू पांडे,मुकेश गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव, बबलू तिवारी सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य जन मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |