Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सेहत साथी सेवा शिविर में 195 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, मौसमी बीमारियों से बचाव की दी सलाह


लखनऊ। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आज जानकीपुरम के छुईयापुरवा चैराहा पर ‘सेहत साथी सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 195 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क दवाएं वितरित की गईं। वहीं 11 लोगों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर में लोगों के आयुष्मान कार्ड भी चेक किए गए।

सेहत साथी सेवा शिविर में 124 पुरुष एवं 71 महिलाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को साफ-सफाई रखने तथा उचित एवं संतुलित खान-पान अपनाने की सलाह दी। स्वास्थ्य शिविर के दौरान 20 लोगों के ब्लड प्रेशर और 15 लोगों की शुगर की जांच भी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |