Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कमरौली में पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग


कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस ने सोमवार को कमरौली थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चैराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी पुलिस ने जागरूकता का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कमारौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने गताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे पैदल गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। श्री पटेल ने  आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण बनाने में पुलिस के साथ नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |