Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अवधी आराधकों को मिलेगा लखटकिया पुरस्कार ! गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा समारोह का भव्य समापन


बीकेटी/लखनऊ। अवध भारती संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के समापन समारोह में 15 अवधी  आराधकों को ष्सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026ष् से सम्मानित किया गया। वहीं, तीन नकद पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।

तुलसी जयंती पखवारा समापन समारोह में गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व, कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई। समारोह का श्रीगणेश कुमार तरल की वाणी वंदना एवं कुसुम वर्मा के देवीगीत से हुई। समारोह के दौरान विभिन्न जनपदों से आए समस्त अवधी आराधकों को स्मृति-चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

समारोह को लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चैहान, अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ राम बहादुर मिश्र, उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के अध्यक्ष सर्वेश अस्थाना, कला वसुधा के संपादक शाखा बंद्योपाध्याय, काव्य कार्यशाला के अध्यक्ष प्रदीप सारंग, कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चैहान ने संबोधित किया।

समारोह में सामूहिक चर्चा के बाद अवधी आराधकों के लिए तीन नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष तुलसी जयंती के उपलक्ष्य  में दिए जाएंगे। एसआर ग्रुप, बीकेटी के चेयरमैन पवन सिंह चैहान की तरफ से किसी अवधी आराधक को एक लाख रुपए का तुलसी सम्मान, प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित की ओर से किसी युवा अवधी आराधक को 51 हजार रुपए और सर्वेश अस्थाना की तरफ से किसी महिला अवधी आराधक को 51 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इनको मिला सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान -प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, डॉ राम बहादुर मिश्र, सर्वेश अस्थाना, डॉ अर्जुन पाण्डेय, सुमोना एस. पाण्डेय, कुसुम वर्मा, नीरजा शुक्ला, डॉ सुशील कुमार राय, प्रदीप सारंग, नागेन्द्र बहादुर सिंह चैहान, सुनील कुमार वर्मा, रमाकांत तिवारी रामिल, योगेश चैहान एवं चेतराम अज्ञानी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |