Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सेन समाज के रेलवे कार्मिकों का भव्य मिलन समारोह, एकजुटता का लिया संकल्प! नई दिल्ली में ‘प्राइड रेलवे मिलन समारोह-2026’ का आयोजन, युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर हुआ मंथन


नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत और सेवानिवृत्त सेन समाज से जुड़े भारतीय रेल के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का भव्य ‘प्राइड रेलवे मिलन समारोह-2026’ नई दिल्ली में उत्साह, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ आयोजित हुआ। समारोह में देश के विभिन्न रेलवे जोन, मंडलों और कार्यस्थलों से बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं सेन समाज के साथी शामिल हुए।

समारोह का आयोजन रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मुकेश चंद्रा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सत्येंद्र, जयकिशन, देवेंद्र, योगेश बोधवार, महेंद्र, लखन, रोहित और गोपाल सहित अनेक साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में हरियाणा की जुडिशियल मजिस्ट्रेट डॉ. सुषमा सेन, सेवानिवृत्त प्त्ै लक्ष्मण सेन, सुप्रसिद्ध बॉडी बिल्डर मोहित सेन, डॉ. महावीर सेन एवं डॉ. संध्या मित्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का प्लांटर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।

समारोह में मुगलसराय, वाराणसी, हाजीपुर, प्रयागराज, अहमदाबाद, झांसी, लखनऊ, बिलासपुर, गोरखपुर, धनबाद, गिरिडीह, कोटा, जोधपुर, अजमेर, मुरादाबाद, टूंडला, गाजियाबाद, मथुरा और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे कर्मचारी एवं सेन समाज के लोग पहुंचे। लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय और संवाद स्थापित किया तथा सामाजिक सहयोग एवं एकजुटता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान राम मनोहर लोहिया एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके विचारों एवं आदर्शों पर चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति केवल संख्या में नहीं, बल्कि जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े होने, सुख-दुःख में सहयोग करने और युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करके ही आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

समारोह में सदस्यों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। इसके साथ ही गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न वितरित किए गए और सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया।

समारोह के समापन पर आयोजन समिति ने देशभर से समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचे रेलवे कर्मचारियों, विशिष्ट अतिथियों और सेन समाज के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि ‘प्राइड रेलवे मिलन समारोह’ आने वाले वर्षों में भी सेन समाज के रेलवे कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर आपसी संपर्क, भाईचारे, सहयोग और सामाजिक एकजुटता को नई मजबूती देगा। साथ ही युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |