Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रेमिका के पति को मारने के लिए फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या कर शव कोसी नदी में फेंका


बिहार के भागलपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी के साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी और प्रेमी पंकज शर्मा फरार है। मामला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र का है। पति की हत्या का मामला प्रेम संबंध, साजिश और अपहरण की कड़ियों से जुड़ता नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की हत्या उसकी पत्नी अनिता देवी ने अपने प्रेमी पंकज शर्मा और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कराई। हत्या से पहले उमेश का अपहरण किया गया और बाद में स्कॉर्पियो से उसे मुरली बहियार होते हुए कोसी नदी किनारे ले जाया गया। आरोप है कि वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया।

मामले का खुलासा पुलिस की तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कथित मुख्य साजिशकर्ता और अनिता के प्रेमी पंकज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, उमेश शर्मा के लापता होने की सूचना 6 अगस्त को पुलिस को मिली थी। मामला सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शुरुआती जांच में ही मामला सामान्य गुमशुदगी से अलग नजर आने लगा। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की शक की सुई मृतक की पत्नी तक पहुंची। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कथित साजिश की परतें खोलनी शुरू कीं।

पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की पत्नी अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया गया है कि उमेश अपनी पत्नी के इस कथित रिश्ते का विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विरोध को लेकर उमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए पंकज शर्मा हैदराबाद से बिहार पहुंचा था।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के अनुसार, 5 अगस्त को पंकज शर्मा हैदराबाद से फ्लाइट के जरिए पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से वह मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद इरफान के साथ स्कॉर्पियो से नवगछिया पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उमेश शर्मा को काम के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया गया और उसे कुर्सेला की ओर ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, शव को बरारी के पास कारी कोसी नदी में फेंक दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |