Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: स्वास्थ्य मेला हो या इमरजेंसी सभी जगह वायरल बुखार के मरीज


संग्रामपुर/अमेठी। उमस और बदलते मौसम का असर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मिले में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया मे दिखाई दिया। इतना ही नहीं अवकाश होने के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में वायरल बुखार के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। रविवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य  संग्रामपुर में इमरजेंसी सेवा के तहत कई वायरल बुखार के मरीजों का इलाज किया गया इतना ही नहीं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया ग्लूकोस आदि चढ़ाया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के तहत आए मरीजों में 90 फीसदी वायरल बुखार के मरीज शामिल थे। रविवार को चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 75 मरीजों का इलाज किया गया। 26 मरीजों की टाइफाइड डेंगू शुगर व मलेरिया की जांच की गई। मेले में दो गर्भवती महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में आए मरीजों को स्वास्थ्य मेले मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर संतोष सिंह ने बचाव और सावधानियां के बारे में परामर्श देते हुए कहा कि इस समय पीने के लिए हमेशा उबला हुआ पानी ही अच्छी तरह से फिल्टर करने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बासी या खुला में रखे भोजन नहीं करना चाहिए। केवल ताजा और गर्म भोजन ही खाना चाहिए। भीड़भाड़ इलाकों में मास्क का ही उपयोग बहुत ही लाभकारी होता है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार या कमजोरी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आकर इलाज करना चाहिए। स्वास्थ्य मेले में फार्मासिस्ट अरुण मिश्रा लैब टेक्नीशियन काजल नायक,शीलू सिंह आशीष यादव और आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पर इमरजेंसी सेवा में  तैनात फार्मासिस्ट विजेंद्र यादव व वार्ड ब्वाय संजय पाठक  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |