Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर की नीतू खेलेगी राज्य स्तरीय शतरंज


संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सत्र 2026-27 की खेलकूद प्रतियोगिता का चयन ट्रायल शुरू हो गया है। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राएं  जिला स्तर से चयनित होकर मंडल  और अब राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करने जा रही है। इन्हीं छात्राओं में अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर की नीतू का चयन अंडर -17 वर्ग मे हुआ है। नीतू आगामी 8 सितंबर से 11 सितंबर  आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेंगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर की प्रधानाचार्य सीमा देवी ने बताया कि हमारी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा 8 की छात्रा नीतू का चयन  उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय की बालिका नीतू जिले में प्रथम मंडल में प्रथम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ जिले में होने वाले शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगी। उन्होंने कहा कि अंडर -17 वर्ग में नीतू का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग को लेकर विद्यालय सहित पूरे संग्रामपुर में सराहना हो रही है। उज्जवल भविष्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी समस्त शिक्षक व क्षेत्र वासियों ने नीतू को शुभकामना दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |