Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: मिशन शक्ति! महिलाओं को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी


शुकुलबाजार/अमेठी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर रविवार को थाना शुकुल बाजार की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने ग्राम पंचायत इक्काताजपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा के साथ साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। महिला आरक्षी रानी यादव और अमिता सिंह की अगुवाई में मयंक द्विवेदी व विजय यादव ने महिलाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, साइबर ठगी से बचाव और किसी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के बारे में बताया। टीम ने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। टीम ने नए आपराधिक कानूनों और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतों को प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाता है।


इक्काताजपुर में एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |