Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कमरौली पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों पर रखी नजर


कमरौली/अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कमरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, चैराहों, हाईवे, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के साथ ही कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना रहा। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। “मिशन शक्ति” अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का वातावरण बनाने का संदेश दिया। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार पटेल ने स्पष्ट किया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |