सिंहपुर: सरस्वती शिशु मंदिर में ड्रेस किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
August 27, 2026
सिंहपुर/अमेठी । सेमरौता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंध समिति द्वारा वितरण की गई ड्रेस मॉडल किट पाकर बच्चों में खुशी दिख रही थी सेमरौता के सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक विनय कुमार पन्ना साहब द्वारा शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए नए सत्र में प्रवेश करने वाले एल के जी यूकेजी और प्रथम वर्ष कक्षा के छात्रों को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ड्रेस बैग सहित पूरी किट बच्चों को सौंपी गई जहां इस तरह के शिक्षा के मंदिर में शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रबंध समिति द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इस दिशा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह पन्ना साहब ने कहा जो क्षात्र कमजोर घरों से निकल कर अच्छी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं मॉडल व्यवस्था की तर्ज पर संचालित किया जाएगाउनके लिए हमारी यह पहल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत स्थिति में लाने की व्यवस्था को आगे बढ़ाएगी क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर के इस कार्यक्रम में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कुंअर अवनेद्र प्रताप सिंह रमेश श्रीवास्तव दिनेश जायसवाल सुशील चंद्र पांडे प्राचार्य कन्हैया बक्स सिंह प्रकाश नारायण सोनी वैभव सिंह प्रदीप जायसवाल दीपू सिंह अनुराग शुक्ला एवं बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित रहे जहां इस पहल से पूरे क्षेत्र में विद्यालय परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र में लोग इसकी पुरजोर सराहना कर रहे हैं।
