पीलीभीतः शेरपुर में पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर बेल्ट से पीटा, मुकदमा दर्ज सात-आठ युवकों पर हमला करने का आरोप
August 30, 2026
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वायरल वीडियो में कई युवक एक युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं जानकारी के मुताबिक, थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जहूरगंज गांव निवासी युवक शनिवार को किसी निजी काम से पूरनपुर आया था। काम निपटाने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रहा था आरोप है कि शेरपुर गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे सात-आठ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी वायरल वीडियो में युवक को जमीन पर गिराकर कई लोग लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं इसी दौरान एक युवक बेल्ट से उसके ऊपर लगातार वार करता नजर आ रहा है पीड़ित खुद को बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उसकी पिटाई करते रहे किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
