उत्तराखड । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नोटिस तामीली एवं सुनवाई की कार्यवाही के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा बीएलए-1 के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में ैप्त् संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया, नोटिस तामीली तथा सुनवाई की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपादित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों की साझा जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिन मतदेय स्थलों पर अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है, वहां शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दावों एवं आपत्तियों के परीक्षण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में समुचित सहयोग प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी दलों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, जिससे प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो तथा अपात्र प्रविष्टियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।
बैठक के दौरान निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया, समय-सीमा तथा संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारीध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
