Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बीपी मंडल की जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम


अमेठी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा और मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बीपी) मंडल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद एडवोकेट ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि बीपी मंडल ने सामाजिक न्याय और समाज के पिछड़े तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि मंडल जी का पूरा जीवन सामाजिक समानता और वंचित समाज को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज में समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि बीपी मंडल के विचारों और उनके संघर्ष से लोगों को अवगत कराया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सामाजिक न्याय के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। जिला महासचिव अरशद अहमद एडवोकेट ने भी बीपी मंडल के जीवन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने और बीपी मंडल के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इसकी जानकारी राजेश मिश्र प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |