Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: करो कार्यवाही तो कुछ बात बने...! अतिक्रमण की चपेट में गौरीगंज की व्यस्ततम चौक रोड


गौरीगंज/अमेठी। जनपद मुख्यालय की सबसे व्यस्त सड़कों में षामिल चैक रोड इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानें, ठेले, अवैध कब्जे और बेतरतीब खड़े वाहन राहगीरों के लिए बड़ी परेषानी का कारण बन गए हैं। स्थिति यह है कि दिनभर इस मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और पैदल चलना भी मुष्किल हो गया है। सिानीय लोगों का कहना है कि चैक रोड पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क की चैड़ाई काफी कम हो गई है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार छोटे-छोटे वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जबकि एंबुलेंस और अन्य आवष्यक सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में परेषानी होती है। व्यापारियों और सिानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रषासनिक अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। समय-समय पर अभियान चलने की बातें जरूर होती हैं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से अतिक्रमण पहले जैसी स्थिति में लौट आता है। इससे लोगों में प्रषासन की कार्यषैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगो का कहना है कि यदि नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाए और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, तो इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।  साथ ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी नियंत्रण आवष्यक है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सिानीय लोगों ने जिला प्रषासन और नगर निकाय से मांग की है कि चैक रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए स्थायी और प्रभावी अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में त्योहारों और बढ़ती भीड़ के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |