संग्रामपुर: सड़क पर झुके पेड़, राहगीर परेशान
August 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर के सैंठा- लोहिया नगर मार्ग भैरोपुर बाग से लेकर मालती नदी पुल तक सड़क के किनारे लगे जंगली पेड़ झुक गए हैं जिसके कारण आने जाने वाले वाहन और वाहन चालकों को आने-जाने में समस्या हो रही है। राहगीरों का कहना है कि 30 फीट चैड़ी सड़क 5 फिट नहीं रह गई है जंगली बबूल के कारण सड़क दुर्घटना हो रही है। रात में बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। राहगीरों ने मांग की संबंधित विभाग सड़क के किनारे लगे जंगली बबूल कटीली झाड़ियां हटा देनी चाहिए जिससे सड़क दुर्घटना पर रोकथाम हो सके लोग सुरक्षित रहें। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा व्यवस्था कराने में पीछे दिखता है यही कारण है कि संग्रामपुर क्षेत्र में अधिक दुर्घटना होती है।
