Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जिलाधिकारी की कलाई पर सजी छात्राओं के हाथों से बनी राखियां, तिथि भोज में बच्चों संग लिया भोजन! प्राथमिक विद्यालय टाह पोटा में रक्षाबंधन की रही धूम, छात्राओं ने विधायक, डीएम विधायक ,सीडीओ, बीएसए व जिलाध्यक्ष को बांधी राखीय अतिथियों ने बच्चों को दिए उपहार और मिठाई


पीलीभीत। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले गुरुवार को मरौरी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टाह पोटा में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और आत्मीयता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह समेत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गईं रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां अतिथियों की कलाइयों पर बांधकर भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य को छात्राओं ने राखियां बांधीं। जैसे ही बालिकाओं ने अतिथियों की कलाई पर अपने हाथों से तैयार राखियां सजाईं, विद्यालय परिसर तालियों और खुशी से गूंज उठा। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उपहार देकर मिठाई खिलाई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

रक्षाबंधन समारोह के साथ विद्यालय में तिथि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अतिथियों ने बच्चों को अपने साथ बैठाकर पंक्तिबद्ध तरीके से भोजन किया। सभी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर राजमा, चावल, रायता, सलाद, हलुआ और रसमलाई का स्वाद लिया। इस दौरान विद्यालय में अपनत्व, समानता और भाईचारे की भावना का अनूठा माहौल दिखाई दिया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और अपनत्व की भावना को बढ़ाते हैं। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने छात्राओं द्वारा स्वयं तैयार की गई राखियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छात्राओं द्वारा शिक्षकों के निर्देशन में अपने हाथों से तैयार की गईं राखियां समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। रंगीन धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से तैयार राखियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बालिकाओं ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राकेश  पटेल  , ग्राम प्रधान ,विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |