मेरठ/प्रयागराज/लखनऊ। नीदरलैंड की प्रतिष्ठित संस्था श्अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन नीदरलैंडश् ने प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं अधिवक्ता डॉ. सूर्य नारायण शूर को भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का अपना आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. शूर के हिंदी भाषा, साहित्य एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन, वैश्विक प्रचार-प्रसार तथा उनकी शोधपरक दृष्टि व सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए सौंपी है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सूर्य नारायण शूर अब तक आधा दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन कर चुके हैं। हाल ही में उनके द्वारा संपादित राष्ट्रीय काव्य संकलन श्कैसे कहूंश् को पाठकों और समीक्षकों द्वारा खासी सराहना मिली है।डॉ. शूर को साहित्यिक व सामाजिक योगदान के लिए कई बड़े मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
- उन्हें केंद्रीय कानून मंत्री (भारत सरकार) द्वारा मिर्जा गालिब रत्न सम्मान
- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा श्री गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान
- सहित देश की विभिन्न अकादमियों और साहित्यिक संस्थाओं द्वारा दर्जनों सम्मानों एवं मानद उपाधियों से नवाजा जा चुका है।
साहित्यिक पहचान के साथ-साथ डॉ. शूर एक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ भी हैं और वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में अपनी विधिक सेवाएं दे रहे हैं।
उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, गणमान्य साहित्यकारों और प्रबुद्धजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
