Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कमरौली थाने में गरजा समाधान दिवस, विधायक ने सुनीं फरियादियों की पीड़ा


कमरौली/अमेठी। थाना कमरौली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुरेश पासी ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। समाधान दिवस में कुल तीन मामले सामने आए, जिनमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान विधायक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी कमरौली मुकेश कुमार पटेल ने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं राजस्व से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विवादों का निस्तारण करने पर जोर दिया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट तैयार कर समय से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के आयोजन से फरियादियों में अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उम्मीद जगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |