Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः स्पेलेंडर बाइक चोरी, तलाश में जुटी पुलिस


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के ऊंच गांव बाजार में दिनदहाड़े बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 33सीबी 7681 लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित उमेश ने थाना बाजार शुकुल पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।बताया गया कि उमेश अपनी बाइक लेकर ऊंच गांव बाजार आया था। बाइक खड़ी करने के बाद वह अपने काम में लग गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े बाजार से बाइक चोरी होने की घटना से लोगों में चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बाइक चोरी करने वाले आरोपियों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |