सिंहपुर: दो सगे भाइयों की उठी अर्थी, मचा कोहराम
August 30, 2026
सिंहपुर/अमेठी। काल के गाल में समाये दो सगे भाइयों शव उनके गांव अमेठी पहुंचा सिंहपुर क्षेत्र के खरगपुर में दो सगे भाइयों के सडक दुर्घटना में हुई दर्दनाक हादसे में पूरे गांव में मातम छा गया खरगपुर गांव के अवधेश मौर्य अखिलेश मौर्य फरिदाबाद में काफी समय से नौकरी करते थे रक्षाबंधन पर अपने गांव अमेठी में बहन की राखी बंधवाने की इरादेसे निकले थे सायद कुदरत को मंजूर नहीं था इस हृदय विदारक घटना से पूरे समाज में अशोक के लहर दौड़ पड़ी वहीं मृतक के साथ गाड़ी पर सवार चार लोगों में दो की हालत चिंता जनक बताई जा रही हैं वहीं इस दर्दनाक घटना से खबरसुनते भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश त्रिपाठी जेहटा उसरहा प्रधान आशीष मिश्रा व्यापार प्रकोष्ठ के नीरज शुक्ला पत्रकार सुनील चैरसिया प्रधान जग प्रसाद जायसवाल समाजसेवी शिबू सिंह जयकरण त्रिवेदी सहित क्षेत्रीय लोगों ने पहाड़ की तरह टूट चुके पारिवारिक जनों को ढांढस बंधाया मृतक परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
