संग्रामपुर: शीशम का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित
August 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को तड़के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा - छाछा मार्ग अम्मरपुर बाजार में बीच सड़क पर एक शीशम का पेड़ गिर गया जिससे भावलपुर -बनवीरपुर -छाछा -भादर जाने वाले राहगीरों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा किसी ने बन विभाग तो किसी ने मिलकर काटकर पेड़ को हटाने की सामुहिक सलाह की गई घंटों रास्ता अवरूद्ध रहा वन विभाग की मौजूदगी में स्थानीय के सहयोग से सड़क पर गिरा हुआ पेड़ काटकर सड़क के एक किनारे किया गया और अवरुद्ध रास्ते को खोल दिया गया । ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग 1 बजे यह शीशम का पेड़ गिरा इसकी चपेट में 11000 हाई वोल्टेज लाइन आने पर टूट गई जिससे बिजली भी गुल हो गई है।
