संग्रामपुर: आधा घंटा बंद रहा इंटरनेट, लोग परेशान
August 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिले के विकास का संग्रामपुर क्षेत्र में दोपहर लगभग 12 से साढ़े बारह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहने के कारण यूपीआई भुगतान ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप रहा । अचानक आधे घंटे के लिए इंटरनेट बाधित होने से संग्रामपुर क्षेत्र की बैंकिंग सेवाएं बंद रही बैंक में बीसी सखी सेन्टर पर पैसे के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बैंक में अपना काम कराने आए बैंक धारकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधा घंटे बंद रही इंटरनेट का प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में भी देखने को मिला सोमवार होने के कालिकन मेले में खरीदारी कर रहे ग्राहकों को भी असुविधा हुई। ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ा। देखा जाय कि आधे घंटे इंटरनेट बंद होने पर बहुत ही समस्याएं सामने आ सकती है। पूरी व्यवस्था आधे घंटे इंटरनेट बंद होने के बाद विभिन्न समस्या उजागर होने लगी। इंटरनेट बंद होने का सही कारण किसी को पता नहीं हुआ इसके बारे में कुछ लोगों ने बताया कि तकनीकी खराबी और आने के कारण आधे घंटे के लिए नेटवर्क बंद हुआ था।
