Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः युवक नहर में कूदा,देवदूत बनी पुलिस, बचाई जान


लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके के भोला खेड़ा में बुधवार देर रात्रि एक युवक नहर में कूद गया ,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने बिना समय गवाएं नहर में उतर युवक को सकुशल बाहर निकाला और युवक की स्थिति सामान्य होने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात्रि सूचना मिला कि एक युवक भोला खेड़ा चैकी के पास नहर में कूद गया है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम सूझबूझ दिखाते हुए बिना समय गवाएं बिना रस्सी के सहारे तुरंत नहर में उतर डूब रहे युवक को बचाते हुए नहर के बाहर निकाला और उसकी स्थिति को सामान्य किया। पुलिस को युवक ने बताया कि उसका नाम शनि तिवारी पुत्र स्व० लाल बहादुर तिवारी निवासी मौंदा थाना सरोजनीनगर है। युवक की स्थिति सामान्य होने पर पुलिस के युवक के परिजनों को सूचना दे थाने पर बुलाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने बेटे को कुशल सही सलामत पाकर परिजनों पुलिस खूब प्रशंसा की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |