प्रतापगढः 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालको की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम में होगा आयोजित
August 27, 2026
प्रतापगढ़। उपक्रीड़ा अधिकारी रंजीत कुमार यादव ने गुरुवार को बताया है कि जिला खेल कार्यालय स्टेडियम के तत्वावधान में दिनांक 29 अगस्त 2026 को स्व0 मेजर ध्यान चन्द जी के जन्म दिवस पर आगामी 29 अगस्त को 14 वर्षीय बालको की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम प्रतापगढ़ में पूर्वान्ह 10 बजे कराया जायेगा। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमो को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को विभाग द्वारा किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की प्रविष्टि प्रतियोगिता के एक दिन पूर्व कर करा लें।
