Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः यात्री निवास भवन निर्माण के लिए एमएलसी ने किया भूमि पूजन


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के पवित्र धाम कालिकन में बाहर से आने वाले यात्रियों -दर्शनार्थियो के ठहरने के लिए लगभग एक करोड़ 47 लाख की लागत से मां कालिका मंदिर के उत्तर दिशा में एक विशाल यात्री भवन निर्माण को लेकर आज रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद सदस्य पंडित गोविंद नारायण शुक्ला उर्फ राजा बाबू ने कालिकन धाम आकर भूमि पूजन किया इस अवसर पर भाजपा नेता काशी तिवारी सदाशिव पांडे  भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय देव प्रकाश पांडे राजेश शुक्ला की उपस्थिति में पीठाधीश्वर श्री महाराज के वैदिक मंत्रों पर जमीन पर  फावड़े से खुदाई करके भवन निर्माण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जब मैं कालिकन धाम आता था तो केवल यहां पर छान छप्पर से बनी दुकान हुआ करती थी लेकिन आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण व सुविधा देने की इच्छा पर हमारे द्वारा यह यात्री निवास भवन व उत्सव भवन दिया गया। इस भवन से बनने पर बाहर से आने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी वहीं उत्सव भवन को लेकर उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों का भी शादी विवाह का कार्यक्रम कम खर्चे में पूरी सुविधा के साथ उत्सव भवन शादी विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न  हो जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय ने एमएलसी राजा बाबू का बार-बार धन्यवाद किया कहा कि उनकी कृपा से भविष्य में कालिकन धाम का और भी विकास होगा भूमि पूजन कार्यक्रम मे आस -पास के कई लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |