संग्रामपुर: दर्जनों शुगर के मरीजों की हुई मुफ्त जांच, मिली दवा
August 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज में एक दर्जन से अधिक मरीजों की लैब के तहत जांच की गई वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में 16 शुगर के मरीजों की जांच की गई।मेले में आये डायबिटीज की भी जांच लैब के तहत की गई।विनेषरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेलें में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टर बृषकेश सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 56 मरीज आये जिसमें 16 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक मरीज शुगर पेशेंट थे वहीं चण्डेरिया स्वास्थ्य मेले के नोडल डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि 63 मरीजों का उपचार स्वास्थ्य मेले में किया गया जिसमें 1 गर्भवती सहित 18 मरीजों का लैब के तहत जांच हुई सभी मरीजों को मुफ्त जांच मुफ्त दवा व मुफ्त चिकित्सीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय एएनएम आंगनबाड़ी आशा बहू मौजूद रही।
.jpg)