Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः घर के कमरे में करंट लगा कर की आत्महत्या,जेठ ने पुलिस को दी सूचना


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिंगवां थाना के अंतर्गत बीबीपुर गांव में रविवार की रात में एक विवाहिता महिला ने घर के कमरे में करंट लगा कर आत्महत्या कर लीं। वहीं जानकारी के मुताबिक, अर्चना श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष पत्नी स्वं दीपक कुमार निवासी बीबीपुर रविवार की शाम को मायके खैराबाद सीतापुर से गांव बीबीपुर आई थी और रात में वह घर में अकेली थी। तभी घर के कमरे का दरवाजा बंद कर बिजली के तार से करंट लगा कर आत्महत्या कर लीं। उसके जेठ आलोक घर का दरवाजा खटखटाने गए तो दरवाजा नहीं खुला,इसके बाद गांव के नागरिकों को बुलाकर खिड़की से देखा तो घटना की जानकारी हुई। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि फील्ड यूनिट को सूचित कर मौके पर उपनिरीक्षक जय प्रकाश को भेजा गया, आगे कार्रवाई प्रचलित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |