लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में रविवार देर रात 25 साल के व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। यह घटना निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहे सतीश यादव पर कुछ लोगों ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल सतीश छत से नीचे खेत में जा गिरा और जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सतीश रविवार रात करीब 8रू30 बजे घर से खाना खाकर मकान पर सोने के लिए निकला था,तभी रात करीब 2 बजे वह गांव के बाहर खेत के पास घायल और बेसुध हालत में मिला। गांव के एक युवक ने उसे देखा परिजनों को सूचना दी, पिता शिव बालक यादव परिवार के लोग मौके पर पहुंचे सतीश को अस्पताल ले गए। महिगवां पुलिस की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही महिंगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दीं हैं। वहीं पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है और पुलिस पुराने विवाद अन्य पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है।
लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी उत्तरी जोन अमित कुमार आनंद ने बताया कि चाकू से घायल सतीश की इलाज के दौरान मौत हो गई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई प्रचलित है।
