Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव


आलमबाग।आशियाना इलाके के सेक्टर एम1 में किराए पर रह रहे एक युवक ने मकान के दूसरे तल पर दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आशियाना के सेक्टर एम1 में मृतक अभिषेक सिंह(28) पुत्र क्रोधन सिंह के साथ तीसरे फ्लोर पर किराए पर रहता था और पेशे से ऑटो चालक था जबकि पिता एक पार्किंग स्टैंड पर काम करते थे। रविवार शाम करीब 5 बजे जब पिता काम से घर लौटे तो मकान के दूसरे तल से दुर्गंध आने पर देखा तो उनका बेटा दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था जिसकी सूचना कंट्रोल नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने पड़ोस की एक महिला पर संबंध का आरोप लगा हत्या की आशंका जता पुलिस से जांच की मांग की है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक अविवाहित था परिवार में केवल पिता पुत्र थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |