लखनऊ: डिवाइडर पर मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
August 31, 2026
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के बंगला बाजार में डिवाइडर पर सोमवार सुबह एक अधेड़ मृत अवस्था में डिवाइडर पर पड़ा हुआ मिला,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक का पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45- 50 वर्ष है बदन पर मृतक ने सफेद मतमैले रंग का कुर्ता और काले रंग का पैंट पहना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक भीझुक था और सड़क पर भटका करता था। मृतक का पहचान नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
