जगदीशपुरः हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने ईद मीलादुन्नबी का त्यौहार
August 26, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। जश्ने ईद मीलादुन्नबी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान मुस्लिम विद्वानों ने मोहम्मद साहब की जीवनी बयान करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए सबक दिया वहीँ सुरक्षा चाक चैबंद बनाने के लिए भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा।विकास खंड के अंतर्गत रानीगंजए वारिसगंजए कठौराए आनंदनगरएहारी मऊएसिधियावां समेत आसपास के गांवों में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहबय स अ व द्धके जन्मदिवस के मौके पर ईद मीलादुन्नबी का त्यौहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहाँ विभिन्न स्थानों पर मीलाद की महफिल आयोजित हुई। वहीं मुस्लिम धर्मावलंबियों ने उपस्थित जनसमूह से खिताब करते हुए बताया कि मोहम्मद साहब सभी के लिए रहमत बनकर आए थे उन्होंने मां बाप की सेवा करनाए बीमार की अयादत करनाएबडे बूढो की इज्जत करना और एक दूसरे की मदद करना आदि सबक देने के साथ साथ पूरी दुनिया को सही रास्ते पर चलने की हिदायत दिया तथा उनकी जीवनी बयान करते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की अपील की। वहीँ जगदीशपुर निहालगढ मे मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर अंजुमन गुंचए इस्लाम के नेतृत्व मे तीन दिवसीय जश्ने वेलादत रहमते आलमय स अ व द्ध का आयोजन किया गया जिसके तहत गत दिवस 25 अगस्त दिन मंगलवार को निहालगढ स्थित कार्यक्रम स्थल पर बाद नमाजे ईशा यरात्रि द्ध मे उलेमा हजरात द्वारा कुरान और हदीस की रौशनी मे दीनी बयानात हुए तथा मोहम्मद साहब की सीरत बयान की गई वहीँ शायरों ने भी उनकी शान मे बेहतरीन कलाम पेश किए।दूसरे दिन 26 अगस्त दिन बुद्धवार को दिन मे भव्य जुलूस जुलूसे मोहमदी जगदीशपुर के रामलीला मैदान से गुलाबगंज चैराहे तक निकाला गया जिसमे तमाम नायब कमेटिया भी शामिल हुई इस दौरान अंजुमन गुंचए इस्लाम कमेटी के चेयरमैन हाजी मोहम्मद रफीक उर्फ अल्लू मियां ने नायब कमेटियो द्वारा बनाए गए मंच से लोगों को इस मौके पर मुबारकबाद देते हुए शांति सद्भाव के बीच त्यौहार मनाने की अपील की। वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंहएएसडीएम मुसाफिरखाना नितेश राजए क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंहए कोतवाली प्रभारी जगदीशपुरए कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेलए शहीद स्मारक थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेलएसमेत भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा।
