Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की जनसुनवाई


अमेठी। लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा जी ने सुबह कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद जी ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सांसद जी रानीपुर जामों पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेता ललन मिश्रा जी के घर जाकर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |