अमेठीः रेलवे अंडरपास में देरी पर सांसद ने ग्रामीणों से की मुलाकात
August 31, 2026
अमेठी। गाँधी नगर बाजार के समीप बनी रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग दो वर्षों से लंबित रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य के कारण स्थानीय ग्रामीणों एवं आमजनमानस को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए जनप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा जी,जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियों, समय की बर्बादी तथा रोजमर्रा की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियो से वार्ता की कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही रेल मंत्री से वार्ता कर अंडरपास निर्माण कार्य को गति दिलाने तथा लंबित कार्य को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। सांसद के आश्वासन से स्थानीय ग्रामीणों में उम्मीद जगी और उन्होंने जनसमस्या के समाधान के लिए पहल करने पर आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रधान बनी गुलाम वारिस,लाल चंद्र बरन वाल,जगतपाल पासी, राजकुमार मौर्य, हनुमान तिवारी, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा रहे।
