Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: शिनाख्त एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से एक घंटे में दोनों शव को निकाला गया बाहर


आलमबाग। मानक नगर और कृष्णा नगर से निकली शारदा नहर में बुधवार सुबह एक अधेड़ समेत एक युवक का शव नहर के रेगुलेटर में फंसा हुआ मिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस ने एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदद से करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद दोनों मृतकों का शव बाहर निकालने में सफलता प्राप्त किया जिसके पश्चात पुलिस ने दोनों मृतकों का आस पास के लोगों से काफी देर तक पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सका। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों का शव करीब दो दिन पुराना है पानी में निरंतर रहने के कारण दोनों शव पूरी तरह से फूल चुका था।मृतकों की उम्र क्रमशः 40 व 20 वर्ष के करीब है। 20 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ पर “महाकाल” लिखा हुआ (टैटू) है, जिसके आधार पर भी उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों का काफी पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। संबंधित दोनों थानों द्वारा मृतकों का पंचायतनामा कर शव को मोर्चरी भिजवाया भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |