लखनऊ: जालसाजों खाते से उड़ाए 2.3 लाख रुपए उड़ाए
August 26, 2026
लखनऊ । आलमबाग कोतवाली में एक खाताधारक ने मोबाइल फोन हैक कर लाखों रुपए खाते से निकाले जाने की लिखित शिकायत किया है।आलमबाग के सुजानपुरा में रहने वाले खाताधारक देवेंद्र सिंह के अनुसार उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा पटेल नगर आलमबाग शाखा में है। बीते 21 अगस्त की शाम करीब 8रू20 बजे मात्र दो मिनट में जालसाजों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से कुल 2,03,000 खाते से ट्रांसफर कर लिए जिसकी जानकारी उन्हें मैसेज आने पर हुआ। पीड़ित उसी रात साइबर सेल हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा आलमबाग थाने पर पहुंच लिखित शिकायत की है। पीड़ित खाताधारक की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने मंगलवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
