Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: लगातार बढ़ रही चोरियों से दहला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र आम लोगों में भय सा महौल


सिंहपुर/अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं। टिकरी ग्रामसभा के अलग-अलग गांवों में एक ही रात कई घरों को निशाना बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते शुक्रवार की रात चोरों ने बैशन पुरवा (छोटी कुसुंभी) निवासी राम बहादुर रावत के घर में पीछे से सेंध काटकर प्रवेश किया और बक्सों में रखे कीमती सामान व जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद जहूर पुरवा निवासी नकछेद रावत के घर का ताला काटकर चोर अंदर घुसे और घर में रखा धान, गेहूं तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इसी रात चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। इसी रात कुम्हारन पुरवा निवासी मोहम्मद सत्तार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चोर मुख्य रूप से गांव के बाहरी हिस्से में स्थित मकानों को निशाना बना रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोरों को वारदात करने का मौका मिल रहा है। लगातार चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में भय के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी बढ़ रही है। चोरी की घटनाओं को लेकर थाना शिवरतनगंज प्रभारी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटनाओं की जानकारी मिली है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और चोरी की घटनाओं का खुलासा करना पुलिस की प्राथमिकता है। फिलहाल लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने शिवरतनगंज पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीणों की निगाह अब पुलिस की कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी पर टिकी है। ग्रामीणों के बीच एक ही सवाल चर्चा में है-आखिर कब थमेगा चोरी का सिलसिला?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |