Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महाराष्ट्र के ​नंदुरबार में बच्चों और युवाओं के यौन शोषण की खबर, अश्लील सामग्री बरामद


महाराष्ट्र के नंदुरबार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों और युवाओं के यौन शोषण की खबर है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच में मोबाइल से अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बरामद हुई हैं।

नंदुरबार शहर में बच्चों और युवाओं के कथित यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चेतन कोली नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि जांच के दौरान उसके मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें बरामद हुई हैं।

आरोप है कि संदिग्ध अश्लील वीडियो बनाकर, उनके आधार पर पीड़ितों को ब्लैकमेल करता था और उनका बार-बार यौन उत्पीड़न करता था।

​प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा जताया गया है कि यह घिनौना सिलसिला साल 2022 से 6 अगस्त 2026 के बीच चल रहा था। संदिग्ध द्वारा बच्चों और युवाओं को ब्लैकमेल किए जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर उस पर कड़ी नजर रखी थी।

इसी के आधार पर, शहर के भोणे फाटा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में देखे जाने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। जिला पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप ने बताया है कि इस मामले में और कितने बच्चे व युवा, पीड़ित हैं, इसकी पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।

इससे पहले फर्जी इंस्टा ID-ऑनलाइन गेम के जरिए नाबालिग युवती को फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया था। मंजर देखकर पुलिस भी हैरान हो गई थी। ये मामला महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया था। पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला था और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि यौन शोषण के मामले अक्सर देश के किसी न किसी कोने से सामने आते रहते हैं। तमाम कानूनों और कार्रवाईयों के बावजूद ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |