Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुज़फ्फरनगर: नकली दूध की फैक्ट्री पर छापेमारी केमिकल केमिकल से बना रहे थे नकली दूध अन्य जनपदों में करते थे सप्लाई


नसीम सैफ़ी

मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा के आदेशनुसार फूड अधिकारी अर्चना धीरान ने बुढ़ाना कस्बे में आगामी त्योहारों को देखते हुए मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुढ़ाना में खाद्य विभाग की टीम ने एक मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापेमारी कर नकली दूध तैयार करने के मामले का खुलासा किया है। टीम को मौके से मिल्क पाउडर और केमिकल के जरिए दूध तैयार होता मिला। घंटों चली कार्रवाई में भारी मात्रा में दूध, मिल्क पाउडर, क्रीम, घी और केमिकल बरामद किए गए हैं। नकली दूध में अन्य सामान पकड़े जाने के बाद फैक्ट्री का संचालन बंद कराकर फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार कि देर रात अकबर मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को मिल्क पाउडर और केमिकल के जरिए दूध तैयार किए जाने का मामला सामने आया।

खाद्य विभाग की टीम ने मौके से 14,500 लीटर मिलावटी दूध, 235 किलो मिल्क पाउडर, 10 किलो घी, 70 किलो क्रीम, 10 किलो कास्टिक सोडा और 48 लीटर तरल केमिकल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान 200 किलो मिल्क पाउडर के घोल को मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम ने कुल 10 सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य विभाग के मुताबिक लिए गए सैंपलों में पांच दूध, एक घी, एक क्रीम, एक एसएमपी और दो केमिकल के सैंपल शामिल हैं। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री का संचालन बंद करा दिया गया है। वहीं, फैक्ट्री संचालक अकबर के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाद्य विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

फ़ूड अधिकारी अर्चना धीरन ने बताया लगभग 5 सालों से ये फैक्टरी चल रही है, इससे पहले भी छापेमारी की गई थी तब इस तरीके का मामला सामने नहीं आया था, यह बुढ़ाना वे आसपास के गांव और मुजफ्फरनगर में सप्लाई करता था 1 दिन में लगभग 13 से 14 हज़ार लीटर दूध की सप्लाई करता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |