Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पति संग घरेलू हिंसा केस पर अदिति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी! कहा-मुश्किलों का सामना करना पड़ता है


टीवी शोज 'अपोलीन-सपनों की ऊंची उड़ान', 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई पुलिस से संपर्क किया और अपने पति अभिनीत कौशिक और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया. जैसे टीवी शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत के बाद, 31 जुलाई को FIR दर्ज की गई. अब एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा के इस मामले पर बात की है.अदिति शर्मा ने कहा कि इस बारे में बात करने से पहले उन्हें सब कुछ समझने और संभालने के लिए समय चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती हैं. अदिति ने कहा, 'सच कहूं तो, कुछ स्थितियों और फैसलों से उबरने में काफी समय लगता है. मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि जो भी लड़के-लड़कियां ऐसी स्थितियों से गुजर रहे हैं, उन्हें जरूरी हिम्मत मिले और अपने परिवार का साथ मिले. और प्लीज, मेडिटेशन करें. मुझे लगता है कि इससे सच में मदद मिलती है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पहले कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा और न ही बाद में कुछ कहा, क्योंकि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती हूं. इसीलिए मैं अपनी भावनाएं अपने तक ही रखती हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'जिंदगी ऐसी ही है. आपको अपनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. तो, मैं बस वही कर रही हूं.'

अदिति ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने इन लोगों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, अपशब्द कहने का आरोप लगाया है.

अदिति ने ये भी आरोप लगाया कि उनकी सास ने उनकी शादी के गहने अपने पास रख लिए थे और बार-बार कहने के बावजूद उन्हें वापस नहीं किया. उनकी शिकायत में बताए गए गहनों में सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं.

पुलिस को दिए अपने बयान में अदिति ने बताया कि जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग कोर्स के दौरान उनकी मुलाकात अभिनीत से हुई थी. पहले वे दोस्त बने और बाद में उनके बीच रोमांटिक रिश्ता बन गया. सितंबर 2024 में वे गोरेगांव वेस्ट में एक किराए के घर में रहने लगे और 12 नवंबर 2024 को शादी कर ली.

अदिति का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके रिश्ते में अनबन शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि उनके बीच अक्सर कपड़ों और दूसरी बातों को लेकर झगड़े होते थे. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अभिनीत घर के खर्चों में हिस्सा लेने के बजाय उनसे पैसे मांगता था.

उनकी शिकायत के अनुसार, 1 जनवरी 2025 को कॉफी को लेकर हुई एक बहस हो गई. अदिति का दावा है कि इस घटना के बाद अभिनीत ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और उन्होंने आगे आरोप लगाया कि वो अक्सर उनका फोन चेक करता था और बाद में उसने एक ही कमरे में सोना भी बंद कर दिया.

अदिति ने ये भी दावा किया कि जब भी उनके बीच झगड़े बढ़ जाते थे, तो अभिनीत अपनी मां और बहन को फोन करके मामले में दखल देने के लिए कहता था. हालांकि, उनका आरोप है कि उनके दखल से समस्याओं को सुलझाने के बजाय उनकी परेशानी और बढ़ गई. फिलहाल गोरेगांव पुलिस स्टेशन की असिस्टेंट इंस्पेक्टर अमिता मराठे इस शिकायत की जांच कर रही हैं.

बता दें, अदिति शर्मा ने साल 2024 को अभिनीत कौशिक से गुपचुप तरीके से शादी की थी. शादी के महज चार महीने के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई.

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने 2018 में शो 'कलीरें' के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो 'ये जादू है जिन का!', 'रब से है दुआ' जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं. उन्होंने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी पार्ट लिया था. अदिति शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |