Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बरामद दोनों बाइक अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में वांछित वारंटी एवं चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस टीम जरौटा मिश्रौली मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर लाइट जलाकर आता दिखाई दे रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ’’शुभम मौर्या पुत्र कुटेश मौर्या, निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेठुआ, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष’’ के रूप में हुई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया आरोपी के कब्जे से बरामद ’’स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर यूपी 44 जेड 3858’’ के संबंध में थाना अमेठी में मुकदमा अपराध संख्या ’’183/2026’’, धारा ’’303(2) बीएनएस’’ के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नंबर प्लेट बदलकर बाइक चलाने की बात बताई। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ’’हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल नंबर यूपी 36 8380’’ भी बरामद की। इस बाइक के संबंध में थाना संग्रामपुर में मुकदमा अपराध संख्या ’’158/2026’’, धारा ’’303(2) बीएनएस’’ के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार यह बाइक टेंगा मिश्रौली मोड़ से चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी श्री सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक रामकुमार यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा कांस्टेबल विजय कुमार पाल और हरवेंद्र सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |